![]()
सीतामढ़ी के नानपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या- 7 सिरसी गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक के साथ मारपीट कर जबरन जहर पिलाने का मामला सामने आया है। पीड़ित 21 वर्षीय गुलशन कुमार, पिता रामबाबू साह ने निजी अस्पताल पुपरी के ICU में पुलिस के सामने बयान दर्ज कराया। रास्ते में रोककर दोनों भइयों ने लोहे की रॉड और डंडे से पीटा पीड़ित गुलशन कुमार ने बताया कि 18 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे वह अपने घर से बड़े पापा श्याम साह के घर जा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी सिकंदर कुमार और राम सियावर कुमार (दोनों पिता स्व. रामदयाल साह) ने रास्ते में रोककर लोहे की रॉड और डंडे से उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। शोर सुनकर ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बचाया। बाद में परिजन उसे घर ले गए और प्राथमिक उपचार कराया। बड़े पापा के घर जाते समय आरोपी जबरन पकड़कर ले गए गुलशन के अनुसार, अगले दिन क19 की सुबह रीब 7 बजे वह फिर से बड़े पापा के घर जा रहा था, जैसे ही वह महारानी स्थान से आगे गुमटी के पास पहुंचा। तभी दोनों आरोपी उसे जबरन पकड़कर पंडित जी के बगीचे की ओर ले गए। वहां मुंह दबाकर उसे जमीन पर पटक दिया गया और सिकंदर कुमार ने अपनी जेब से एक छोटी शीशी निकालकर जबरदस्ती जहरीला पदार्थ उसके मुंह में पिला दिया। इसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। किसी तरह पीड़ित घर पहुंचा और पिता को पूरी घटना बताने के बाद बेहोश होकर गिर पड़ा। होश आने पर उसने खुद को पुपरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती पाया, जहां उसका इलाज जारी है। दोनों भाइयों ने गड़ासा और टेंगरी से किया हमला पीड़ित की मां ने बताया कि उनका बेटा अपनी बड़ी मम्मी के घर जा रहा था, तभी दोनों भाइयों ने मिलकर उस पर गड़ासा और टेंगरी से हमला किया। बीच-बचाव करने पर परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे का आरोपियों की बहन के साथ करीब एक साल से प्रेम संबंध था, इसी वजह से साजिश के तहत उनके बेटे को जहर पिलाया गया। पिता ने कहा-18 को बेटे से मारपीट, 19 को अगवा किया पीड़ित के पिता रामबाबू शाह ने भी प्रेम प्रसंग को घटना की वजह बताते हुए कहा कि पहले 18 जनवरी को मारपीट की गई और फिर 19 को उनके बेटे को अगवा कर जबरन जहर पिलाया गया। उन्होंने बताया कि बेटे का इलाज पुपरी के निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित के भाई विक्रम कुमार ने कहा कि पहले दिन लाठी-डंडे से पिटाई की गई और दूसरे दिन सब्जी के खेत के पास ले जाकर जबरदस्ती जहर पिलाया गया। पुलिस ने पीड़ित का बयान किया दर्ज, जांच में जुटी फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना से इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है।
Source link