Newswahni

बिजली गिरने से वर्षीय बुजुर्ग किसान की मौत शेखपुरा में भैंस चराकर लौटते समय हुआ हादसा…




शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के काशीपुरम मुहल्ले में बुधवार देर शाम वज्रपात की घटना में 80 वर्षीय एक बुजुर्ग किसान और उनके दुधारू मवेशी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान काशीपुरम मोहल्ला निवासी प्रयाग यादव के पुत्र अर्जुन यादव के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उनके शव को सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के रिश्तेदार रेड्डी राय ने बताया कि अर्जुन यादव मूल रूप से शहर के गिरिहिंडा के निवासी थे और काशीपुरम मुहल्ले में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे। बुधवार को वे अपनी भैंस को मुहल्ले से दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित बघार में चराने गए थे। शाम को भैंस लेकर घर लौटते समय तेज गरज के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस कर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें बघार में गिरा हुआ पाया और तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सब इंस्पेक्टर सोनी कुमारी और एएसआई पंकज कुमार मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सब इंस्पेक्टर सोनी कुमारी ने बताया कि इस संबंध में नगर थाना में एक यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) केस दर्ज किया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top