Newswahni

बिहार में साल में साक्षरता का लक्ष्य मंत्री अशोक चौधरी ने शेखपुरा में डिग्री कॉलेज का किया उद्घाटन…




शेखपुरा में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने बुधवार को जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सरकार का लक्ष्य अगले चार वर्षों में बिहार को शत-प्रतिशत साक्षर राज्य बनाना है। मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के बाद अब सरकार ‘सात निश्चय तृतीय चरण’ के तहत उच्च शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसी योजना के तहत राज्य के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है। चौधरी ने बताया कि वर्तमान में राज्य की साक्षरता दर 75% तक पहुंच गई है। इन नए डिग्री कॉलेजों के माध्यम से आने वाले चार वर्षों में बिहार शत-प्रतिशत साक्षरता की श्रेणी में शामिल हो जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि इन डिग्री कॉलेजों का सबसे अधिक लाभ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को मिलेगा। मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि आज भी समाज में बेटों की पढ़ाई के लिए बड़े शहरों में भेजने का चलन है, जबकि बेटियों की शिक्षा को लेकर अक्सर शादी की चिंता में डूबे रहते हैं। मंत्री ने याद दिलाया कि आज बेटियां फाइटर और यात्री विमान उड़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा से प्रजनन दर में कमी आएगी, शिक्षा का स्तर सुधरेगा और पारिवारिक तथा सामाजिक ताना-बाना मजबूत होगा। अशोक चौधरी ने यह भी बताया कि इन सभी डिग्री कॉलेजों को शीघ्र ही आवश्यक मानव बल और आधारभूत संरचनाओं से सुसज्जित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार आज सबसे तेजी के साथ आगे बढ़ने वाला राज्य बन गया है। यहां आम लोगों की सुविधा के लिए आईटीआई पॉलिटेक्निक मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज एक के बाद एक खोले जा रहे हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में जल्द ही एक करोड़ लोगों को पीडीएस जन वितरण प्रणाली से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने समारोह में उपस्थित जिलाधिकारी आनंद शेखर को कैंप लगाकर लोगों के नाम राशन कार्ड में जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि बिहार विधानसभा के सत्र की समाप्ति के बाद जन वितरण प्रणाली के विक्रेता डीलरों की भी बहाली की जाएगी। उन्होंने पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देते हुए बताया कि पटना के बांकीपुर विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव में एनडीए की प्रत्याशी का जीत सुनिश्चित है। इसके अलावा उन्होंने पिछले राजद सरकार के कार्यों की भी जमकर आलोचना की। उन्होंने बताया कि राजद के शासनकाल के बाद एनडीए को पूरी तरह बदहाल बिहार प्राप्त हुआ। वह एक ऐसी गाड़ी के समान था जिसमें पहिया ब्रेक लाइट स्टेरिंग तक नहीं थे । पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार को सजाया संवारा गया है और अब उनके कार्यों को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तेजी से आगे ले जा रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों को याद दिलाया कि पहले अपहरण, हत्या, मारपीट भ्रष्टाचार आदि की खबर ही छाए रहती थी। लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए बिजली के लिए मोहताज रहना पड़ता था। लेकिन आज की स्थिति शिक्षा स्वास्थ्य बिजली सहित अन्य क्षेत्रों में काफी बदल गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top