Newswahni

पूर्व सांसद ने मृत छात्रा के परिजनों से मुलाकात की स्पीड ट्रॉयल की मांग की बोले आरोपियों को कड़ी सजा मिले…




जहानाबाद के पूर्व सांसद जगदीश शर्मा ने रतनी प्रखंड के पतियामा गांव में मृत छात्रा के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और दोषियों को कड़ी सजा व स्पीडी ट्रायल की मांग की। शर्मा ने इस घटना को ‘अमानवीय’ बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के शीर्ष अधिकारियों के शहर में ऐसी घटना कथित सुशासन पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जगदीश शर्मा ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि उसमें सामने आए तथ्य सामूहिक दुष्कर्म की ओर इशारा करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परिजनों ने शुरू से ही इस आशंका को व्यक्त किया था, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने मामले को दबाने का प्रयास किया। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। शर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है और उसे शीघ्र न्याय की आवश्यकता है। पूर्व सांसद ने 26 जनवरी को पीड़ित परिवार को राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने की भी मांग की। उन्होंने प्रत्येक जिले में सभी जातियों के छात्रों के लिए छात्रावास निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि गिरफ्तार आरोपियों को अब तक रिमांड पर नहीं लिया गया है, जबकि पीड़ित परिवार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। जगदीश शर्मा ने कहा कि इस अपराध में शामिल दोषियों को फांसी जैसी कठोर सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर कार्रवाई की भी मांग की, ताकि समाज में कड़ा संदेश जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top