Newswahni

रील बनाने के दौरान ट्रैक्टर चालक ने युवक को रौंदा मौत औरंगाबाद में राशन लेकर घर लौट रहा था गाड़ी ने मारी टक्कर…




औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गउरा मोड़ के पास बुधवार को तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से 21 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गउरा गांव निवासी जयराम यादव के बेटे नीतीश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नीतीश बुधवार की सुबह अपने घर से पैदल पड़ोसी गांव परसावां स्थित जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकान से राशन लेने गया था। राशन लेकर वह पैदल घर लौट रहा था। जैसे ही वह गउरा मोड़ के पास पहुंचा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों का आरोप- मोबाइल पर रील बना रहा था चालक घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर रिल्स बना रहा था। इसी लापरवाही के कारण उसने नियंत्रण खो दिया और सड़क पर पैदल जा रहे नीतीश को रौंद दिया। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की सहायता से घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक नीतीश कुमार चार भाइयों में मंझला था। करीब दो साल पहले उसकी मां का भी निधन हो चुका था। नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को सदर अस्पताल भेजा गया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, चालक की तलाश भी शुरू कर दी गई है। यदि जांच में वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने की बात सामने आती है, तो उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top