![]()
शेखपुरा में मेहूस थाना पुलिस ने मेहूस-माफो मुख्य सड़क मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के बदमाश को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बाइक चोर की पहचान लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मिसीकार गांव निवासी मोहम्मद हाशिम के बेटे मोहम्मद राजू के रूप में हुई है। वाहन चेकिंग का नेतृत्व मेहूस थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह और पुलिस सब इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। युवक ने पुलिस को गुमराह करने का किया प्रयास थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस एक पेट्रोल पंप के निकट चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गिरफ्तार युवक बरबीघा शहर की ओर से चोरी की बाइक पर सवार होकर पहुंचा। वह अपनी बाइक से लखीसराय जिले के मिसीकार स्थित अपने गांव लौट रहा था। पूछताछ के दौरान युवक ने पुलिस को गुमराह करने का भी प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, बरामद बाइक चार साल पहले पटना जिले के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। इस संबंध में फुलवारी शरीफ थाना में एक मामला दर्ज है। पुलिस ने बाइक की जब्त पुलिस ने चोरी की बाइक जब्त कर ली है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक मवेशियों की खरीद-बिक्री का काम करता है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है।
Source link