Newswahni

इन नेताओं के हाथ अंकित शर्मा जैसे बेगुनाह हिंदुओं के खून से रंगे हैं केजरीवाल और पर कपिल मिश्रा का जोरदार हमला…



दिल्ली दंगों के दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने मुख्य आरोपी ताहिर हुसैन सहित 5 लोगों को दोषी ठहराया है। अब कोर्ट के फैसले पर दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत सभी आरोपियों को दो दोषी ठहराए जाने के कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। इसके साथ ही उन्होंने 2020 के दिल्ली दंगों को लेकर आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ताहिर तो बस एक्टर था, इसके पीछे एक बड़ी साजिश थी, जिसका जल्द खुलासा होगा।

दिल्ली सरकार के कानून और न्याय मंत्री कपिल मिश्रा कहते हैं, “मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं जो आज कल सनातनी बनने का, सुंदरकांड पढ़ने का ढोंग कर रहे हैं। वो रंगे हुए सियार जो आज कल घुमने रहे हैं, उस समय आपकी सरकार थी केजरीवाल जी, आपने क्या किया था। केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की सरकार ने दिल्ली दंगों के दौरान उस स्थिति का समर्थन क्यों किया, जब सड़कें बंद थीं और 2020 में हिंदुओं के नरसंहार की साजिश रची जा रही थी?”

इन नेताओं के हाथ बेगुनाह हिंदुओं के खून से रंगे हैं-कपिल मिश्रा

कपिल मिश्रा ने आगे कहा, “केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के हाथ अंकित शर्मा जैसे बेगुनाह हिंदुओं के खून से रंगे हुए हैं। संजय सिंह ने मुख्य आरोपी ताहिर हुसैन को बार-बार बेगुनाह बताकर और सार्वजनिक रूप से यह कहकर कि वे उसके संपर्क में थे, बहुत बड़ा पाप किया है। क्या हत्या करते समय ताहिर हुसैन उनके संपर्क में था? पीड़ित अंकित शर्मा की हत्या के खिलाफ तत्कालीन मुख्यमंत्री ने एक शब्द भी नहीं कहा, और न ही उनके किसी मंत्री ने प्रभावित हिंदू परिवारों से मुलाकात की।”

AAP ने मुस्लिम इलाकों में ही राहत शिविर लगाए-BJP

केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कपिल मिश्रा ने कहा “जब लोगों के घर और दुकानें जल रही थीं और बीमार लोगों को अस्पताल जाने से रोका जा रहा था, तो इस सरकार ने दंगों और साजिश को रोकने के लिए  कदम क्यों नहीं उठाया? सड़कों को बंद करने का समर्थन क्यों किया? दिल्ली सरकार ने केवल खास मुस्लिम इलाकों में ही राहत शिविर लगाए, जिससे हिंदू पीड़ितों के लिए उन तक पहुंचना असंभव हो गया और सरकारी अस्पतालों में भी धार्मिक पहचान के आधार पर इलाज किया गया।”

कोर्ट के फैसले पर कपिल मिश्रा ने क्या कहा?

फैसला का स्वागत करते हुए दिल्ली के मंत्री ने कहा, “अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और उनके पूरे गिरोह ने दंगाइयों और आतंकवादियों का अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन और बचाव करके घोर पाप किया है। इसलिए, ये सब भी ताहिर हुसैन के साथ-साथ इस अपराध के लिए समान रूप से दोषी हैं।” कपिल मिश्रा ने कोर्ट के फैसले को न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि छह साल बाद भी पीड़ितों को इंसाफ मिलना शुरू हो गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top