Newswahni

जहानाबाद विधिज्ञ संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा संघ के विकास का लिया संकल्प…




जहानाबाद विधिज्ञ संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को संघ के सभागार में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष राम लड्डू प्रसाद और सचिव अवधेश कुमार सहित विभिन्न पदों पर निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के साथ ही सभी पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और संघ के विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत चुनाव पदाधिकारी गिरिजा प्रसाद और उनके सहयोगी पदाधिकारियों ने कराई। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम लड्डू प्रसाद ने कहा कि अधिवक्ताओं का विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने संघ की गरिमा बनाए रखते हुए अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा, न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने तथा संघ के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया। वहीं, नवनिर्वाचित सचिव अवधेश कुमार ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने संघ के सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर चलने, उनकी समस्याओं के समाधान, उनके कल्याण तथा संघ को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने को अपनी प्राथमिकता बताया। समारोह के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहा, जिसमें उपस्थित अधिवक्ताओं ने नवगठित टीम से संघ के हित में प्रभावी कार्य करने की अपेक्षा जताई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top