Newswahni

आंगनबाड़ी सहायिका के खाते में दिखे करोड़ रुपए सुपौल में बैलेंस देखकर उड़े होश कुछ देर बाद खाता फ्रीज…




सुपौल में एक आंगनबाड़ी सहायिका के बैंक खाते में अचानक 740 करोड़ रुपए से अधिक की राशि दिखने का मामला सामने आया है। त्रिवेणीगंज प्रखंड की हरिहरपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या-10 निवासी और आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-339 की सहायिका गीता देवी के खाते में 7,40,68,72,895.78 रुपए का बैलेंस दिखाई दिया।

यह घटना 10 जुलाई को हुई, जब गीता देवी अपने बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए गांव के एक सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) केंद्र पहुंचीं। उन्होंने पहले 2100 रुपए निकाले। इसके बाद, सीएससी संचालक बलराम कुमार ने जब खाते का शेष बैलेंस जांचा, तो स्क्रीन पर 740.68 करोड़ रुपए से अधिक की राशि प्रदर्शित हुई। इतनी बड़ी रकम देखकर गीता देवी और संचालक दोनों हैरान रह गए। पति ने रुपए भेजने से किया इनकार गीता देवी ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि पंजाब में मजदूरी करने वाले उनके पति प्रदीप कुमार ने शायद कोई बड़ी रकम भेजी होगी। हालांकि, जब उन्होंने अपने पति से फोन पर बात की, तो उन्होंने ऐसी किसी भी राशि भेजने से इनकार कर दिया। इस घटना से परिवार की चिंता बढ़ गई। सीएससी संचालक बलराम कुमार ने बताया कि वे पिछले 8-10 वर्षों से केंद्र का संचालन कर रहे हैं, लेकिन ऐसा मामला पहली बार देखा है। दोबारा बैलेंस चेक करने पर खाता फ्रीज उन्होंने गीता देवी को सलाह दी कि यदि यह राशि उनकी नहीं है, तो तुरंत बैंक को सूचित करें। कुछ देर बाद जब दोबारा बैलेंस जांचा गया, तो खाता फ्रीज दिखा रहा था। इसके बाद 10 हजार रुपए निकालने का प्रयास भी असफल रहा।

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि खाते में इतनी बड़ी राशि कैसे दिखाई दी। प्रारंभिक तौर पर इसे बैंकिंग सिस्टम की तकनीकी गड़बड़ी, साइबर त्रुटि या किसी अन्य कारण से जोड़कर देखा जा रहा है। संबंधित बैंक और विभागीय स्तर पर इस मामले की जांच की जा रही है। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top