Newswahni

पत्नी बोली घात लगाए लोगों ने लाठी डंडों से किया हमला बांका में युवक के पैर पर फायरिंग पुरानी रंजिश में केस वापस…




बांका के रजौन थाना क्षेत्र के छोटी घुटिया गांव में सोमवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर हमला किया गया। इस घटना में बबलू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। परिजनों ने गांव के 13 लोगों पर हमला करने, फायरिंग करने और नकदी व आभूषण छीनने का आरोप लगाया है। पूर्व में किए गए किए गए केस उठाने को लेकर किया हमला। घायल बबलू यादव की पत्नी कल्पना देवी ने रजौन थाना में दिए आवेदन में बताया कि वह अपने पति के साथ हाट से लौट रही थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे गांव के करीब 13 लोगों ने उनका रास्ता रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड, लाठी-डंडों से बबलू यादव पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और पैर में फ्रैक्चर हो गया। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सूधो यादव ने पिस्तौल से फायरिंग की, जिसकी एक गोली पेड़ में लगी। वहीं, दयानंद द्वारा की गई दूसरी फायरिंग घायल के कनपटी के पास से निकल गई। कल्पना देवी ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके गले से आभूषण और नकदी भी छीन ली। परिजनों के अनुसार, घटना का मुख्य कारण पहले दर्ज कराए गए एक मामले को वापस लेने का दबाव और पुरानी रंजिश है। घायल बबलू यादव को तत्काल रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. निशांता भारती ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। डॉ. भारती ने बताया कि बबलू यादव के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान हैं, लेकिन गोली लगने की पुष्टि नहीं हो सकी है। गोली लगने के संबंध में विस्तृत जांच मायागंज अस्पताल में ही हो पाएगी। रजौन थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top