![]()
जमुई-झाझा मुख्य मार्ग पर गिद्धौर के समीप रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में नालंदा जिले के तीन मासूम बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। ये सभी एक कार से देवघर से पूजा-अर्चना कर अपने घर बिहारशरीफ लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर गिद्धौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात यात्रा के दौरान गिद्धौर के पास चालक को अचानक झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तीन घायल मासूम बच्चे बताए जा रहे
गिद्धौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, जमुई रेफर किया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। जांच के दौरान एक व्यक्ति की हालत गंभीर पाई गई, जिसे बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान नालंदा जिले के बिहारशरीफ थाना क्षेत्र के मजिदपुर गांव निवासी 62 वर्षीय सुनील पांडेय, कृति कुमारी, अभिनव कुमार, सुरभी कुमारी और अलिशा राय के रूप में हुई है। इनमें तीन घायल मासूम बच्चे बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को आई झपकी माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link