Newswahni

शेखपुरा में ट्रैक्टर पलटने से वर्षीय युवक की मौत खेम में फंसे ट्रैक्टर को निकालते समय हादसा दर्ज…




शेखपुरा के अरियरी थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में ट्रैक्टर पलटने से 35 वर्षीय युवक कैलू यादव की मौत हो गई। यह घटना खेत में फंसे एक ट्रैक्टर को निकालने के दौरान हुई। मृतक हुसैनाबाद निवासी मित्तल यादव का पुत्र था। घटना की सूचना मिलते ही अरियरी थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि हुसैनाबाद गांव के किसान लल्लू यादव माफोचक खंधा में अपने खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान उनका ट्रैक्टर खेत के एक गड्ढे में फंस गया। लल्लू यादव ने फंसे ट्रैक्टर को बाहर निकालने के लिए कैलू यादव को मदद के लिए बुलाया। कैलू यादव फंसे हुए ट्रैक्टर को निकालने के लिए ड्राइविंग सीट पर बैठा। ट्रैक्टर को गड्ढे से बाहर निकालने के प्रयास में वह खेत में पलट गया। कैलू यादव ट्रैक्टर के नीचे दब गए। ग्रामीणों की मदद से कैलू यादव को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि मृतक गांव के सुनील यादव के ट्रैक्टर का चालक था। इस संबंध में मृतक की विधवा पत्नी अनिता देवी की लिखित शिकायत पर पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top