
चढ़ावा चोरी के बीच अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट को सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) पद के लिए कैंडिडेट की तलाश है। इसके लिए ट्रस्ट ने CEO पद के लिए वेकेंसी निकाली है।
यहां जानिए उम्र, काम, सैलरी और योग्यता
पद : मुख्य कार्यकारी अधिकारी
सेवा अनुबंध की अवधि: 3 वर्ष। संतोषप्रद प्रदर्शन के आधार पर नवीनीकरण संभव है।
पदस्थापन का स्थान: अयोध्या
वेतन एवं सुविधाएं परस्पर बातचीत से निश्चित की जाएंगी।
शैक्षणिक : न्यूनतम स्नातक
आयु : 50 से 70 वर्ष के मध्य
विशाल सार्वजनिक संगठन / संस्था / विभाग / कंपनी के प्रबंधकीय दायित्व में कार्य करने का न्यूनतम 20 वर्षों का अनुभव | यह अनुभव बहु-आयामी (सामान्य प्रशासन, वित्त, लेखा, कार्मिक, जनसंपर्क, आईटी, सुरक्षा, विधि इत्यादि) समन्वय और मार्गदर्शन का हो। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अथवा मंदिर/ हिंदू धार्मिक संस्था के प्रबंधन के अनुभव को वरीयता दी जाएगी। इस प्रकार के अनुभव, कौशल और क्षमता वाले सेवानिवृत अधिकारी भी आवेदन कर सकते हैं।
दायित्व विवरणः संलग्न है।
धार्मिक विश्वास: सक्रिय हिंदू होना अनिवार्य । श्रीरामभक्त वैष्णव होना वांछनीय।
भाषा ज्ञान: हिन्दी और अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान अनिवार्य ।
आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि एवं समय : 18 जुलाई, 2026 सांयकाल 4 बजे
आवेदन भेजने की विधि : searchcommittee.srjbt@gmail.com पर ईमेल से भेजें।
दायित्व:-