![]()
जहानाबाद नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह के खिलाफ पार्षदों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। सभी वार्ड पार्षदों ने धरनास्थल पर नारेबाजी करते हुए अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। धरना दे रहे पार्षदों का आरोप है कि पिछले दो वर्षों से कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यकाल में शहर का विकास कार्य प्रभावित हुआ है। उनका कहना है कि नगर परिषद बोर्ड की बैठकों में लिए गए प्रस्तावों को कार्यवाही विवरण में कथित रूप से बदला जाता है। विकास कार्यों में बाधा और टेंडरों में अनियमितता का आरोप पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया कि हाल के दिनों में जारी किए गए टेंडरों में अनियमितता बरती गई है। कई वार्डों में स्थानीय पार्षदों की जानकारी और अनुशंसा के बिना ही योजनाएं भेजी गई हैं। विकास योजनाओं के चयन और क्रियान्वयन में मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है। उनके अनुसार, कई कार्य विभागीय स्तर पर कराए गए, जिनके लिए न तो नगर परिषद बोर्ड की स्वीकृति ली गई और न ही सशक्त स्थायी समिति की सहमति प्राप्त की गई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दे उठाने पर उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता। स्ट्रीट लाइट मरम्मत, डस्टबिन व्यवस्था व बैठक कक्ष की मांग पार्षदों ने नगर क्षेत्र में खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, नई स्ट्रीट लाइटों की खरीद, डस्टबिन की समुचित व्यवस्था तथा पार्षदों के लिए अलग बैठक कक्ष उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि धरना शुरू होने के कई दिन बाद भी जिला प्रशासन की ओर से किसी अधिकारी ने वार्ता की पहल नहीं की। पार्षद संजय कुमार यादव ने चेतावनी दी कि जब तक जिला प्रशासन, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव अथवा संबंधित मंत्री स्तर से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
Source link