Newswahni

डीजे जबरन चंदा वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई मोतिहारी में सरस्वती पूजा में शांति समिति की बैठक कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं…




सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिले के सभी थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में नगर थाना परिसर में नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन की अध्यक्षता में बैठक हुई। वहीं, पीपरा थाना में भी थानाध्यक्ष अंजन कुमार की अध्यक्षता में पूजा और विसर्जन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अफवाह या भड़काऊ गतिविधि से दूर रहने की अपील नगर थाना परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने जनप्रतिनिधियों, पूजा समिति के सदस्यों और आम नागरिकों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने सभी समुदायों के धार्मिक स्थलों का सम्मान करने और किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ गतिविधि से दूर रहने की जिम्मेदारी पर जोर दिया। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने स्पष्ट किया कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे का पूरी तरह से बहिष्कार किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी के द्वारा डीजे बजाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने को मुस्तैद नगर थानाध्यक्ष ने जबरन चंदा वसूली को लेकर भी कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी पूजा समिति या व्यक्ति द्वारा लोगों से दबाव बनाकर चंदा वसूली की शिकायत मिलती है, तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। विसर्जन जुलूस में ऑर्केस्ट्रा में महिलाओं का नृत्य अनुचित वहीं, पीपरा थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने पूजा विसर्जन के दौरान मर्यादा बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विसर्जन जुलूस के दौरान ऑर्केस्ट्रा में महिलाओं द्वारा नृत्य कराना अनुचित है। उन्होंने ऐसी गतिविधियों को सामाजिक मर्यादा के खिलाफ बताया। थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने विसर्जन के दौरान छोटे बच्चों को साथ ले जाने से परहेज करने या उनका विशेष ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में ये लोग रहे मौजूद… बैठक में महारानी भोपत मुखिया पप्पू यादव, सागर मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह, चकिया प्रमुख प्रतिनिधि मिथिलेश साह, सरपंच उमेश साह, कुंवरपुर सरपंच ध्रुव नारायण सिंह, सरपंच प्रतिनिधि शंभु दुबे, चकबारा मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र राय, हरदियाबाद पंचायत समिति सदस्य नवल किशोर सिंह, सुभाष चंद्र गुप्त, पिंटू जायसवाल, रामकुमार गुप्ता, भाजपा नेता संजय चौधरी, पूर्व पंचायत अध्यक्ष बिशुनपुर सिंहासन प्रसाद, समाजसेवी मैनेजर सिंह, बरकिया सरपंच हरिशोधन प्रसाद यादव, जगरनाथ राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top