![]()
आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग उग्र हो गए। ट्रक में तोड़-फोड़ की गई है। मृतका की पहचान किरण देवी(60) के तौर पर हुई है। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र की है। मृतका के बेटे मोनू कुमार ने बताया कि बाजार में घर के ही बाहर ही स्टील की दुकान है। मां वहीं पर बैठी हुई थी। इस बीच मैं किसी काम से बाहर चला गया। जाते समय उनको बोला कि आप यहीं बैठिए, मैं थोड़ी देर में आ रहा हूं। काफी देर तक नहीं लौटा तो दूसरे बाइक सवार युवक से लिफ्ट लेकर दक्षिण एकौना दूध लाने जा चली गई। पावर ग्रिड के पास पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। गाड़ी से नीचे गिरकर जख्मी हो गईं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहा युवक मामूली रूप से जख्मी हुआ है।
घर में मचा कोहराम सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य आरा सदर अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव सौंप दिया। किरण देवी के पति की पहले ही मौत हो गई थी। परिवार में दो बेटे सोनू और मोनू है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link