Newswahni

पुलिस अधिकारी पर महिला से दर्व्यवहार करने का आरोप वीडियो आया सामने सदर डीएसपी ने कहा जांच के बाद होगी कार्रवाई…




वीरपुर थाना क्षेत्र के गारा गांव से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश कुमार पर भूमि विवाद के दौरान एक महिला से कथित अभद्र व्यवहार करने तथा उसके पति के साथ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है वायरल वीडियो में पिकेट प्रभारी कथित तौर पर महिला सुनैना देवी से कहते सुनाई दे रहे हैं, “यहां क्यों आई हो, मोबाइल नहीं देंगे, वीडियो बना रही थी, हटो यहां से।” वहीं, वीडियो में एक युवती को कथित रूप से यह कहते भी सुना जा सकता है कि, “लड़की हो तो लड़की बनकर रहो, नहीं तो दिक्कत होगी।” वीडियो में महिला अपने पति को छोड़ने की गुहार लगाती भी दिखाई दे रही हैं। पीड़ित पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना का वीडियो बना रही संगीता देवी समेत दो लोगों के मोबाइल पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए और उनमें मौजूद कुछ वीडियो हटा दिए गए। उनका यह भी दावा है कि विनोद कुमार सिंह को देर रात कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने के बाद छोड़ा गया। एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग पीड़ित दंपती ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता जताते हुए कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो इससे पुलिस की छवि प्रभावित हो सकती है। डीएसपी बोलीं- जांच के बाद होगी कार्रवाई सदर डीएसपी-2 कुमारी दुर्गा शक्ति ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top