Newswahni

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा को लेकर निकाली गई रैली




गोविंदगंज| विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा कार्यक्रम हुआ। इसके तहत जागरूकता रैली निकाली गई। अस्पताल में परिवार नियोजन के साधनों का निशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राजीव कुमार श्रीवास्तव ने किया। स्वास्थ्य प्रबंधक कुंदन कुमार ने परिवार नियोजन से जुड़ी निशुल्क सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार परिवार नियोजन की निशुल्क सेवाओं के साथ प्रोत्साहन राशि भी दे रही है। पुरुष नसबंदी पर लाभार्थी को 3000 रुपए मिलते हैं। महिला बंध्याकरण पर 2000 रुपए। प्रसव उपरांत बंध्याकरण पर 3000 रुपए। प्रसव उपरांत कॉपर टी पर 300 रुपए। गर्भपात उपरांत कॉपर टी पर 300 रुपए। गर्भनिरोधक सूई अंतरा पर 100 रुपए दिए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top