Newswahni

पुणे हादसा बिल्डिंग गिरने से की मौत को बचाया कंपनी ने किया नौकरी और मुआवजे का ऐलान…



Pune Building Collapse: महाराष्ट्र के पुणे में पिंपरी-चिंचवड़ स्थित मोशी इलाके में बुधवार, 8 जुलाई को बढ़ा हादसा हो गया, जब एक कचरा डिपो के पास स्थित वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट की तीन मंजिला इमारत अचानक से ढह गई। इस हादसे के बाद दर्जन से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई।

इस भयानक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमें मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। अब इस हादसे के करीब तीन दिन बाद यह खबर आई है कि इस घटना में अभी तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि मलबे से करीब 22 लोगों को बचाया जा चुका है। वहीं, इस घटना के बाद जिस कंपनी में लोग काम कर रहे थे, उसने आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

बिल्डिंग गिरने से 8 लोगों की मौत

शनिवार को महाराष्ट्र के पुणे में पिंपरी-चिंचवड़ स्थित मोशी से खबर आई कि मलबे से 7 लोगों मृत लोगों को निकाला गया है, बल्कि कल यानी शुक्रवार को 1 मृत व्यक्ति को निकाला गया था। इस तरह इस घटना में अभी तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, बताया जा रहा है कि अभी 1 व्यक्ति का सर्च चल रहा है।

घटना के करीब 72 घंटे बाद भी पुलिस, दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमों द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी है। आज आई खबर के अनुसार मामले से भी तक 22 लोगों को बचाया जा चुका है। वहीं, इस घटना में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कंपनी ने किया नौकरी और मुआवजे का ऐलान

बताया जा रहा है कि इस घटना में जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिवार वालो को कंपनी की तरफ से आर्थिक मदद का ऐलान किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिस कंपनी में मृत लोग काम करते थे कंपनी के तरफ से 25 लाख रुपया और कंपनी में परिवार वालों को नौकरी भी दिया जाएगा। वहीं, पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका की तरफ एलन किया गया है कि मृत परिवार वालों को 10 लाख रुपया दिया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top