Newswahni

हरित खाद उत्पादन उपयोग को दें बढ़ावा बेगूसराय में डीएम बोले प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलने से ग्रामीण कृषि को फायदा मिला…




बेगूसराय डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में आज कारगिल भवन में जीविका की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने जीविका की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जीविका दीदियों के आर्थिक सशक्तीकरण, स्वरोजगार के विस्तार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया। डीएम ने जीविका दीदियों की ओर से तैयार किए जा रहे हरित खाद के उत्पादन और उपयोग की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उत्पादन सुनिश्चित करने तथा किसानों के बीच इसके व्यापक उपयोग को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि हरित खाद जीविका का एक अभिनव प्रयास है, जिससे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलने के साथ ग्रामीण कृषि को भी लाभ मिल रहा है। बैठक में दीदी की रसोई, दीदी का सिलाई घर, प्रखंड और अंचल कार्यालयों में जीविका दीदियों के माध्यम से संचालित साफ-सफाई काम की भी समीक्षा की। डीएम ने निर्देश दिया कि योजनाओं के संचालन में यदि किसी प्रकार की समस्या या समन्वय संबंधी कठिनाई हो, तो समन्वय समिति की बैठक में प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। महिला रोजगार योजना की भी विस्तृत समीक्षा की इसके अलावा गोधन संरक्षण और प्रबंधन, प्रधानमंत्री कुटीर ज्योति योजना, दीदी का अधिकार केंद्र, जीविका लाइब्रेरी, दीदी की नर्सरी, सतत जीविकोपार्जन योजना व मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की भी विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि इन योजनाओं का फायदा सभी पात्र लाभुकों तक समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अविनाश कुमार ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों और आने वाले कार्ययोजना से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया। बैठक में जीविका के सभी जिला स्तरीय प्रबंधक उपस्थित थे। जबकि सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top