Newswahni

शेखपुरा में हैंडबॉल खिलाड़ियों का चयन बिहार ओलंपिक स्टेट गेम्स के लिए बालक बालिका चुने गए कैंप लगेगा…




शेखपुरा में बिहार ओलंपिक स्टेट गेम्स के लिए जिला हैंडबॉल टीम का चयन शनिवार को स्थानीय खेल मैदान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चयन प्रक्रिया में कुल 36 खिलाड़ियों को चुना गया, जिनमें 18 बालक और 18 बालिका खिलाड़ी शामिल हैं। ये खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित किए गए हैं। जिला हैंडबॉल संघ के सचिव आचार्य गोपाल जी ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग डेढ़ सौ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने इस चयन प्रक्रिया में भाग लिया था। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन उनके खेल कौशल, फिटनेस और तकनीकी दक्षता के आधार पर किया गया। चयन प्रक्रिया यशपाल जी, राहुल कुमार और खुशबू कुमारी की चयन समिति द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से पूरी की गई। चयनित खिलाड़ियों की सूची शीघ्र ही बिहार हैंडबॉल संघ को भेजी जाएगी। ये खिलाड़ी बिहार ओलंपिक स्टेट गेम्स 2026 में शेखपुरा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। आचार्य गोपाल जी ने आगे बताया कि अगले एक सप्ताह बाद शेखपुरा और बरबीघा शहरों में जिला टीम के लिए एक कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप के बाद बालक और बालिका वर्ग से 12-12 सदस्यीय टीमें गठित की जाएंगी, जिन्हें राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। गोपाल जी ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि शेखपुरा की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगी। उन्होंने चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, चयन समिति और सहयोगी सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top