![]()
मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक से दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यवसायी को बदमाशों ने पहले घेरा, फिर गोली मारकर करीब डेढ़ लाख रुपए से भरा बैग छीन लिया। घायल का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है। घटना औराई थाना क्षेत्र की है। दुकान बंद कर लौट रहे थे घर घायल की पहचान महिसौथा निवासी बबलू कुमार उर्फ बबलू साह के रूप में हुई है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह अपनी सोना-चांदी की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। बैग में दिनभर की बिक्री के रुपए रखे थे।
पहले पीछा किया, फिर रास्ते में घेरा घायल बबलू कुमार ने बताया कि, रास्ते में दो युवकों ने उनका पीछा किया और बैग के बारे में पूछताछ की। बैग में कुछ नहीं होने की बात कही तो दोनों वहां से हट गए। कुछ दूर आगे बढ़ते ही सामने से बाइक सवार अन्य बदमाश पहुंच गए और चारों तरफ से घेर लिया। अपराधियों ने बैग छीनने का प्रयास किया। छीना-झपटी में बैग का स्ट्रैप टूट गया। बदमाशों ने हथियार निकाल लिया तो जान बचाने के लिए बाइक छोड़कर भागने लगा। इसी दौरान अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की। पहली गोली नहीं लगी, जबकि दूसरी गोली लगते ही सड़क पर गिर पड़ा। रुपए से भरा बैग लेकर फरार वारदात के बाद अपराधी बैग लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंची और घायल को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Source link