Newswahni

नारियल और काले रंग की गुड़िया सरकारी नौकरी के लिए आयुषी ने किया मां का कत्ल हत्या से पहले कराया काला जादू मामा…



Mother Killer: जयपुर के प्रताप नगर में अपनी मां की हत्या के मामले में गिरफ्तार बेटी आयुषी शर्मा पर अब एक और बड़ा और गंभीर आरोप लगाय है। पुलिस जांच में दावा किया जा रहा है कि वारदात से पहले आयुषी ने टोना-टोटका भी करवाया था। वहीं एक साल पहले पिता की हत्या करने के आरोप भी आयुषी पर लग गए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आयुषी ने बड़ी चालाकी से पिता की हत्या की और चुपचाप अंतिम संस्कार करवा दिया, ताकि पोस्टमार्टम ना हो सके। मां को मारने वाली इस कहानी में अब ये नया ट्विस्ट आ गया है, यानी एक और नया एंगल जिस पर पुलिस को एक साल पहले क्या हुआ इसको लेकर भी जांच करनी होगी।

हत्या से पहले नारियल और काली गुड़िया को जलाया

दरअसल, जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगी, जिसमें आयुषी कुछ साथियों के साथ सीढ़ियों पर नारियल और काली गुड़िया जैसी चीज रखती दिख रही है। फिर उसमें आग लगा दी जाती है। पुलिस अब इसकी गहराई से जांच कर रही है कि यह तांत्रिक क्रिया थी या कुछ और था। फिलहाल पुलिस ने घर के पास लगे सीसीटीवी जब्त कर लिए हैं। बतादें ये फुटेज करीब 27 जून के आसपास का था, यानी मां की हत्या से 5-6 दिन पहले का वीडियो था। जांच अधिकारी इस बात का भी पता लगा रहे हैं कि आयुषी या उसके साथी किसी तांत्रिक के संपर्क में थे या नहीं। भरतपुर और जयपुर में पूछताछ चल रही है।

सरकारी नौकरी के लालच में आयुषी ने क्या-क्या किया? 

पुलिस के मुताबिक, नीरज शर्मा (45) को उनके पति की मौत के बाद अनुकंपा के आधार पर कोर्ट में एलडीसी की नौकरी मिली थी। बेटी आयुषी खुद यह जॉब चाहती थी। जब नौकरी मां को मिल गई तो दोनों में झगड़ा बढ़ गया। इसी लालच में आयुषी ने मां को मारने की साजिश रची। आरोप है कि आयुषी ने ताऊ मोहन स्वरूप और बाकी लोगों के साथ मिलकर 7 लाख रुपये में सुपारी दी। हत्या से पहले कई बार रेकी की गई। 3 जुलाई को प्रताप नगर में स्कॉर्पियो कार से कुचलकर हत्या को एक्सीडेंट का रूप दिया गया।

क्या आयुषी ने पिता की भी हत्या की थी?

मृतक नीरज शर्मा के भाई राकेश शर्मा ने आयुषी पर एक और बड़ी और गंभीर आरोप लगा दिया है। उन्होंने कहा कि पिता विजय शर्मा की मौत (अप्रैल 2025) भी संदिग्ध है। आयुषी और बलराम ने इलाज के दौरान पिता को छिपाकर रखा था। बाद में फीडिंग ट्यूब हटाने का आरोप भी लगाया गया। राकेश ने पिता की मौत की भी दोबारा जांच की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने आयुषी, मोहन स्वरूप समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है, आगे की जांच से और भी नई जानकारी सामने आने की उम्मीद है, जिससे और भी खुलासे हो सकते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top