Newswahni

रामभक्तों पर गोली चलाने के लिए माफी मांगनी चाहिए अब सपा अध्यक्ष भी भगवा बाबा बनकर आपके साथ कांवड़ अखिलेश यादव पर योगी…



CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बस्ती जिले के हरैया में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर चुन-चुनकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सपा की पूर्व सरकार में अयोध्या में हिंदुओं का अनादर किया गया और पवित्र हनुमानगढ़ी मंदिर की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का महापाप किया।

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘अयोध्या के सरयू से जब जल लेकर कांवड़ जाते हैं तो हम उन पर पुष्प वर्षा करते हैं। याद करिए इसी कांवड़ यात्रा पर समाजवादी पार्टी ने रोक लगाई थी। कहते थे कांवड़ यात्रा नहीं होनी चाहिए। दुर्गा पूजा पर रोक लगाई जाती थी, कृष्ण जन्माष्टमी मनाने नहीं दी जाती थी। चौरासी कोसी परिक्रमा र रोक लगाते थे, लेकिन अब कोई रोक नहीं लगा सकता।’

सीएम योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना

उन्होंने आगे कहा, ‘आप जब अयोध्या धाम में दर्शन के लिए जाते हैं, आपकी कांवड़ यात्रा निकलती है। मुझे लगता है कि अब आने वाले समय में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष भी भगवा बाना पहनकर आपके साथ कांवड़ यात्रा में शामिल होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उनको लगता है कि उन्हें कोई उन्हें बुलावा दे दे तो वो भी पुष्प वर्षा करने जाए।’

‘राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले माफी मांगे’

इतना ही नहीं सीएम योगी ने यह भी कहा, ‘अब उन्हें माफी मांगनी चाहिए जो उन्होंने हनुमान गढ़ी के पवित्र धाम की सीढ़ियों पर किया था। उस पाप के लिए माफी मांगनी चाहिए। राम भक्तों पर गोली चलाने के लिए माफी मांगनी चाहिए। जय श्री राम बोलने पर, परशुरामपुर के दंगों पर, इन सभी घटनाओं पर जिसमें निर्दोष हिंदू प्रताड़ित हुआ था, उन सभी से माफी मांगनी चाहिए।’

‘सैफई में फिल्मी कलाकारों का डांस कराते थे सपाई’

उन्होंने कहा कि सपाईयों का पढ़ाई-लिखाई से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं था। नकल करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते थे। नकल करवा-करवा कर यूपी के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था। युवा के लिए नौकरी नहीं, किसान के लिए कोई सुविधा नहीं, गरीब को उसके हक से वंचित कर दिया जाता था और विकास के लिए आमजन तरसता रहता था। कोई सड़क नहीं, बिजली नदारद रहती थी। बस्ती जिले के अंदर तो बिजली के तार पर लोग कपड़े सूखाते थे। सपा को प्रदेश की कोई चिंता नहीं थी। जनता गर्मी में तरसती थी, लेकिन सपा के लोग सैफई में मुंबई के फिल्मी कलाकारों का डांस कराते थे। इनके एजेंडे में सैफई के अलावा कोई विकास नहीं दिखाई देता था।

सीएम योगी ने बरसते हुए कहा कि ये लोग आस्था की बात कर रहे हैं, जिन्होंने कर्ण मंदिर का विवाद भी खड़ा करवाया था। हम सभी के आस्था के प्रतीक अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण में भी सबसे बड़ी बाधा यही (सपा) लोग थे। राम भक्तों पर गोली चलाने वाले लोग हैं, भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करने वाले लोग हैं और यही पवित्र हनुमान गढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाने वाले लोग हैं।  



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top