Newswahni

राम मंदिर चंदा चोरी पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा तो बोले गिरिराज सिंह सौ चूहे को खाकर बिल्ली हज को चली जिसने…



Giriraj Singh: राम मंदिर दान विवाद पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहा रही है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि जिसने राम के अस्तित्व को ही नकार दिया, जिसने रामसेतु को नकार दिया, आज वही उपदेश दे रहे हैं! यह तो वही बात हुई कि ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज करने के लिए चली’। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो पाप किया है, उसे भगवान राम जीवन में कभी माफ नहीं करेंगे।

BJP-RSS ने महापाप किया है- जयराम रमेश

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘अयोध्या के भगवान श्रीराम मंदिर में भाजपा-आरएसएस के लोगों ने चढ़ावा चोरी और जमीन खरीद-निर्माण में घोटाले कर अक्षम्य महापाप किया है। इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी खतरनाक मिलीभगत के संकेत दे रही है। देश उनसे जवाबदेही चाहता है, लेकिन वह हर बार की तरह मौन साधे हुए हैं।’

‘असली गुनाहगारों को बचाने की कोशिश की जा रही’

इससे पहले उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था, ‘अयोध्या के भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी करोड़ों देशवासियों की आस्था के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है। देशवासियों का मानना है कि इस्तीफों और सीमित कार्रवाई के जरिए पूरे मामले की लीपा पोती कर असली गुनाहगारों और बड़े लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है।’

उन्होंने आगे मांग की, ‘‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ को तत्काल भंग किया जाए और शंकराचार्यों, धर्माचार्यों, संतों और धार्मिक प्रतिनिधियों को शामिल कर नया ट्रस्ट गठित किया जाए। उत्तर प्रदेश सरकार की SIT पर जनता भरोसा नहीं करती है। मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में स्वतंत्र रूप से होनी चाहिए। राम मंदिर के लिए मिले नकद और वस्तु रूप में चंदे का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ें।’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top