Newswahni

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत का करीबी बताकर किया साइबर फ्रॉड आरोपी गिरफ्तार सचिवालय में नौकरी दिलाने देता था झांसा का नंबर भी फोन…




पटना साइबर थाना पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी खुद को बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत का करीबी बताकर बेरोजगार युवाओं को सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देता था। पुलिस ने आरोपी के पास से कई फर्जी जॉइनिंग लेटर और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। उसके मोबाइल की जांच में ऐसे कई डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिनसे एक बड़े फर्जीवाड़े की आशंका जताई जा रही है। दोनों के नाम अभिषेक और पप्पू हैं। दोनों दानापुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आरोपी के पास से एक जॉइनिंग लेटर मिला है साइबर थाने की प्रभारी डीएसपी सह थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को एक पीड़ित की शिकायत मिली थी। शिकायत में सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी रकम की ठगी का आरोप लगाया गया था। शिकायत के बाद साइबर थाना टीम ने जांच शुरू की। आरोपी के पास से एक जॉइनिंग लेटर मिला, जो प्रथम दृष्टया असली लग रहा था। जब आरोपी का मोबाइल खंगाला गया, तो कई और फर्जी जॉइनिंग लेटर, नियुक्ति संबंधी दस्तावेज और अन्य सरकारी कागजात बरामद हुए। पुलिस इन सभी दस्तावेजों की सत्यता की जांच कर रही है। बिहार के मुख्य सचिव का नंबर भी सेव मिला जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के मोबाइल में बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत का सरकारी मोबाइल नंबर सेव था। इसके अलावा एक अन्य नंबर भी मिला, जिससे आरोपी चैट करता था। इन्हीं चैट्स को दिखाकर वह लोगों को विश्वास दिलाता था कि उसकी मुख्य सचिव से सीधी बातचीत होती है और इसी प्रभाव से वह सचिवालय में नौकरी दिला सकता है। इसी भरोसे का फायदा उठाकर वह लोगों से मोटी रकम वसूलता था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top