Newswahni

सांसद दिनेश चंद्र यादव को कोशी रत्न सम्मान मिलेगा कोशी विकास संघर्ष मोर्चा ने घोषणा की…




कोशी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, जनसेवा और लोककल्याण में उल्लेखनीय योगदान के लिए क्षेत्रीय सांसद दिनेश चंद्र यादव को ‘कोशी रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित किया जाएगा। यह घोषणा शुक्रवार को ‘कोशी विकास संघर्ष मोर्चा’ द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता में की गई। आगामी 12 जुलाई को जिला परिषद, सहरसा परिसर स्थित ‘पूजा बैंक्वेट’ में एक समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष विनोद कुमार झा (अधिवक्ता) और संरक्षक प्रवीण आनंद ने संयुक्त रूप से बताया कि दिनेश चंद्र यादव ने विधायक, सांसद और मंत्री के रूप में अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में कोशी क्षेत्र के विकास के लिए अनुकरणीय कार्य किए हैं। उनका योगदान रेल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, कृषि और आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण रहा है। उनके निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप मानसी-सहरसा रेल परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार, केंद्रीय विद्यालय की स्थापना और कृषि महाविद्यालय सहित कई विकास कार्यों को गति मिली है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि सांसद यादव ने संसद और केंद्र सरकार के समक्ष मानसी-सहरसा रेल दोहरीकरण, मानसी-सहरसा फोरलेन सड़क निर्माण, सहरसा में एम्स (AIIMS) की स्थापना तथा कोशी क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े जनहित के कई महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाया है। इस सम्मान समारोह के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, शिक्षाविदों, पत्रकारों, व्यापारिक संगठनों और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध लोगों को आमंत्रित किया गया है। मोर्चा अध्यक्ष विनोद कुमार झा और संरक्षक प्रवीण आनंद ने कोशी क्षेत्र की जनता, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे 12 जुलाई को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कोशी के विकास के इस अभियान को सशक्त बनाएं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top