Newswahni

औरंगाबाद में ईंट लदा ट्रैक्टर पलटा मजदूर की दबकर मौत सड़क किनारे करीब फीट गहरे गड्ढे में इंजन समेत गिरी ट्रॉली ड्राइवर घटनास्थल…




औरंगाबाद में शुक्रवार को ईंट लदे ट्रैक्टर के पलटने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। घटना देव प्रखंड अंतर्गत कंचनपुर थाना क्षेत्र के पचोखर-सुंदरबीघा गांव के बीच पानी टंकी के पास की है। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान देव थाना क्षेत्र के रघुनी बिगहा गांव के रहने वाले महेंद्र पासवान के 28 साल के बेटे धनंजय रिकियासन के रूप में हुई है। धनंजय मजदूरी करता था और घोड़ाडीह स्थित एक ईंट-भट्ठे से ट्रैक्टर पर ईंट लादकर किसी स्थान पर पहुंचाने जा रहा था। पानी टंकी के पास ड्राइवर ने ट्रैक्टर से खोया नियंत्रण ईंट लेकर जा रहे ड्राइवर ने पचोखर-सुंदरबीघा गांव के बीच पानी टंकी के पास ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रैक्टर इंजन और ट्रॉली समेत सड़क किनारे करीब 20 फीट गड्ढे में पलट गया। इस दौरान ट्रैक्टर पर बैठा धनंजय ट्रैक्टर पर लदे ईंट के नीचे दब गया और सिर पर चोट लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और धनंजय को गंभीर रूप से घायल समझकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद लाश परिजन को सौंपी हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलने पर कंचनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कंचनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। हादसे के बाद फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top