![]()
पटना के व्यस्त राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास शुक्रवार को सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से यातायात प्रभावित हो गया। यह घटना राजेंद्र नगर टर्मिनल के सामने कुम्हरार से स्टेशन जाने वाले मार्ग पर पंसिया होटल के समीप हुई। सड़क धंसने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मोर्चा संभाला और यातायात को डायवर्ट कर दिया है। फिलहाल, दोनों ओर के वाहनों को एक ही लेन से निकाला जा रहा है, जिससे इस रोड पर जाम की स्थिति बन गई है। शाम के ऑफिस आवर को देखते हुए संबंधित विभाग ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है, ताकि लोगों को अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े। सड़क के धंसे हुए हिस्से और घटनास्थल की तस्वीर… धंसे हिस्से का मरम्मत जारी, जाम जैसी स्थिति विभाग की ओर से मरम्मत कार्रवाई करते हुए धंसे हुए हिस्से को कंक्रीट से भर दिया गया है। कंक्रीट को सूखने और जमने में समय लगने के कारण सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग की गई है। फिलहाल, दोनों तरफ के वाहनों को एक ही लेन से निकाला जा रहा है, जिससे मार्ग पर गाड़ियों का दबाव बढ़ गया है। सड़क के दूसरे हिस्से में भी दरारें दिखने के कारण लोहे की पट्टियां बिछाई गई हैं। यात्रियों को जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है। रेलवे ने पटना मेट्रो को दिया था NOC राजेंद्र नगर में अंडरग्राउंड स्टेशन बन रहा है। इसके लिए टनल खुदाई का काम इसी साल शुरू हुआ था। रेलवे ने पटना मेट्रो को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) दे दिया था। मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल के बीच लगभग 800 मीटर तक टनल निर्माण के लिए खुदाई शुरू की गई। रेलवे से अनुमति मिलने के बाद दिसंबर 2025 से रुके हुए निर्माण कार्य ने दोबारा गति पकड़ा। राजेंद्र नगर सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन पटना मेट्रो रेल परियोजना का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन है। यहां 21 मीटर नीचे से मेट्रो रेल गुजरेगी। इसकी वजह राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाला रेलवे ट्रैक है। यह एक विशेष मेट्रो स्टेशन होगा, क्योंकि यह रेलवे टर्मिनल से जुड़ा होगा। इस मेट्रो स्टेशन से लोग आसानी से राजेंद्र नगर रेलवे टर्मिनल से ट्रेन भी पकड़ सकेंगे। वहीं, पटना जंक्शन मेट्रो स्टेशन एक इंटरचेंज स्टेशन है, जो रेड लाइन और ब्लू लाइन को जोड़ेगा। इससे दानापुर से खेमनीचक और न्यू ISBT तक की यात्रा आसान हो जाएगी।
Source link