![]()
गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के ऊपरछंटा गांव में एक 50 साल की महिला का शव खेत से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान चंद्रमा महतो की पत्नी सोना देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोना देवी सोमवार सुबह घर से खेत की ओर शौच के लिए गई थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटीं, तो परिजनों को चिंता हुई। बाद में, घर से लगभग 300 मीटर दूर उनका शव इलाके में मिला। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। रिश्तेदार पर जमीन विवाद को लेकर हत्या का आरोप मृतका की बेटी मीना कुमारी ने अपनी पाटीदार (रिश्तेदार) के लोगों पर जमीन विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई है। FSL टीम ने घटनास्थल से जमा किए सबूत घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और FSL (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को बुलाया गया। FSL टीम ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य एकत्रित किए हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतका का बेटा रविंद्र महतो बाहर रहकर निजी काम करता है और फिलहाल घर आया हुआ है। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी अविवाहित है। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।
Source link