Newswahni

बारिश ने मुंबई की रफ्तार पर लगाया ब्रेक हाईवे रेलवे सब ठप कई फ्लाइट डायवर्ट नासिक में आज फट सकता है बादल…



देश की आर्थिक राजधानी मुंबई इन दिनों कुदरत के प्रकोप से जूझ रही है। आसमान से बारिश अब मुसीबत बनकर बरस रही है। लगातार हो रही बारिश ने शहर के रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। सड़कें, रेलवे लाइनें और एयरपोर्ट सब जलमग्न हो चुके हैं, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का कहर पूरे महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। पिछले तीन-चार दिनों में बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है

रिकॉर्डतोड़ बरसात ने मायानगरी की रफ्तार पर न सिर्फ ब्रेक लगा दिया है, बल्कि जिंदगी को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश और जगह-जगह पानी भर जाने के कारण पश्चिमी रेलवे की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। पटरियों पर पानी जमा होने से मुंबई और दक्षिण गुजरात के बीच चलने वाली 20 से अधिक लंबी दूरी की ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर फंस गईं। कुल मिलाकर एक दिन में 40 से ज्यादा ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है।

नासिक में बादल फटने की आशंका

कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, कुछ का मार्ग बदल दिया गया तो कुछ ट्रेनों में काफी देरी हुई। इससे हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने नासिक में आज, मंगलवार को बादल फटने की आशंका जताई गई है। DM आयुष प्रसाद ने बताया, “नासिक जिले के विभिन्न भागों में बहुत तेज बारिश हो रही है। हर जगह पर पुलिस का बंदोबस्त किया गया है। जहां भी यह महसूस किया गया कि किसी को खतरा हो सकता है, उन्हें वहां से शिफ्ट किया गया है।”

IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

सुरक्षा के मद्देनजर मंगलवार को त्र्यंबकेश्वर मंदिर बंद रहेगा। सारे मंदिरों के साथ पर्यटन स्थल भी बंद रहेंगे। स्कूल-कॉलेज और दफ्तर सभी आज बंद रहेंगे। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की अपील की है। सड़कों पर भारी जलभराव के चलते लोगों को भारी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे 19 घंटे बाद खुला

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के कनेक्टिंग लिंक पर 19 घंटे बाद गाड़ियों की आवाजाही फिर से बहाल हुई। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। CMO महाराष्ट्र ने X पोस्ट में लिखा है, ‘कनेक्टिंग लिंक’ पर ट्रैफिक फिर से शुरू हो गया है, गाड़ियों की आवाजाही बहाल हो गई है। बता दें कि भारी बारिश के बाद भोर घाट और एक्सप्रेसवे पर भीषण लैंडस्लाइड हुआ था, जिससे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, पुराना हाईवे और रेल रूट पूरी तरह ठप हो गया था। 

रेल पटरियां पानी में डूबी

मगर रेल और हवाई यात्रा पर बारिश की वजह लगा ब्रेक अब भी बरकरार है। पटरियों पर पानी जमा होने से मुंबई और दक्षिण गुजरात के बीच चलने वाली 20 से अधिक लंबी दूरी की ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर फंस गईं। कुल मिलाकर एक दिन में 40 से ज्यादा ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, कुछ का मार्ग बदल दिया गया तो कुछ ट्रेनों में काफी देरी हुई। इससे हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विमान सेवा बुरी तरह प्रभावित

रेल के साथ-साथ विमान सेवाओं पर भी बारिश का गंभीर असर देखने को मिल रहा है। खराब विजिबिलिटी और रनवे पर पानी भर जाने के कारण सोमवार दोपहर तक मुंबई एयरपोर्ट पर आने वाली कम से कम पांच उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों पर डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों से फ्लाइट स्टेटस चेक करने के बाद ही यात्रा करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केसः SIT की पहली रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top