Newswahni

Nepal Smuggler Arrested | SSB-Police Joint Action, NDPS Act Case



भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पचरौता एसएसबी और भंगहा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

.

संयुक्त कार्रवाई में नेपाल से गांजा की बड़ी खेप लेकर भारत में प्रवेश कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से कुल75.3 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।

भंगहा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पचरौता एसएसबी और भंगहा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से पचरौता समवाय क्षेत्र के अंतर्गत पचरौता तीन मोहानी पुल के समीप अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या-429 के पास विशेष नाकेबंदी की थी। इसी दौरान नेपाल की ओर से सिर पर बोरी रखकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया तलाशी के दौरान बोरी से 75.3 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार तस्कर की पहचान 39 वर्षीय रविंद्र यादव के रूप में हुई है,जो खैरवा टोला,थाना मानपुर, जिला पश्चिम चंपारण का निवासी है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह नेपाल से गांजा की खेप भारत लाकर उसकी अवैध बिक्री करने की योजना बना रहा था।

बरामद गांजा को विधिवत जब्त कर लिया गया है और आरोपी के विरुद्ध स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS एक्ट) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

तस्करी के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा की यह खेप किसके लिए लाई जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं।

मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है।एसएसबी और बिहार पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को सीमावर्ती क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी और अधिक सख्त कर दी गई है।

संयुक्त गश्त, तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचनाओं के आधार पर आगे भी इसी प्रकार की सघन कार्रवाई जारी रहेगी,ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top