Newswahni

मोतिहारी में घंटे में फर्जी लूटकांड का खुलासा ऑनलाइन गेम के लिए रची साजिश आरोपी गिरफ्तार हजार रुपए बरामद…




मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान से हुई लूट की घटना का पुलिस ने महज दो घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लूटी गई 32,400 रुपये नकद राशि और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पकड़ीदयाल एसडीपीओ कुमार चंदन ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 6 जून को डुमरवाना गांव निवासी आशिक आलम ने थाने में आवेदन देकर दो अज्ञात अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े पिस्टल के बल पर उसकी मोबाइल दुकान से करीब 50 हजार रुपये लूट लेने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए
गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि यह कोई वास्तविक लूट की घटना नहीं बल्कि एक सुनियोजित साजिश थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वादी आशिक आलम ने स्वयं अपने दो दोस्तों शाहिल अहमद और अमन कुमार के साथ मिलकर इस फर्जी लूटकांड की योजना बनाई थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया
पूछताछ में यह भी सामने आया कि आशिक आलम ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था और उसमें उसने काफी पैसा हार दिया था। इसी नुकसान की भरपाई करने के लिए उसने अपने पिता के पैसे चोरी कर लिए और उसे लूट की घटना का रूप देने की साजिश रच डाली, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी शाहिल अहमद के पास से 32,400 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली। साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। इस पूरी कार्रवाई में एसडीपीओ कुमार चंदन के अलावा पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, पु०अ०नि० रामानंद साह, पु०अ०नि० धीरज कुमार, पु०अ०नि० विकास कुमार साह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। और सतर्कता के जरिए पुलिस किसी भी घटना का जल्द खुलासा करने में सक्षम है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top