Newswahni

Bihar BDO Girlfriend Arrested | Murder Case, Toll Tax Backtrack, 40 Cobras Rescued


.

आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यहां बांकीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव दिलचस्प मुकाबले की ओर बढ़ रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द हो गया है। वहीं, बिहार सरकार स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स को लेकर बैकफुट पर आ गई है। अब प्राइवेट गाड़ियों से टैक्स नहीं वसूला जाएगा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. BJP अध्यक्ष की सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव दिलचस्प मुकाबले की ओर बढ़ता दिख रहा है। बीजेपी ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार बंटी को अपना उम्मीदवार बनाया है। अभिषेक कल यानी गुरुवार को नामांकन करेंगे। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पहले ही चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। पीके ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं, राजद ने रेखा कुमारी गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, रेखा गुप्ता की उम्मीदवार को लेकर पार्टी के अंदर ही खींचतान शुरू हो गई है। पूरी खबर पढ़ें

2. कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का प्रस्तावित पटना दौरा फिलहाल रद्द कर दिया गया है। 15 जुलाई को आयोजित होने वाला छात्र सम्मेलन अब नहीं होगा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इसके पीछे बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के चलते लागू आचार संहिता को आधिकारिक वजह बताया है। हालांकि, पार्टी के अंदर कार्यक्रम रद्द होने के अन्य कारणों को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं। पूरी खबर पढ़ें

3. PMCH में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म

पटना के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH में बुधवार दोपहर PMCH जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) ने हड़ताल तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। स्वास्थ्य विभाग से सकारात्मक वार्ता हुई है। PG रेजिडेंट डॉक्टरों के स्टाइपेंड और सीनियर रेजिडेंट के वेतन संशोधन का प्रस्ताव इसी सप्ताह वित्त विभाग को भेजा जाएगा। अन्य मांगों के समाधान अगले एक महीने में करने का आश्वासन दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें

4. प्राइवेट गाड़ियों से नहीं लिया जाएगा टोल टैक्स

बिहार सरकार स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स को लेकर बैकफुट पर आ गई है। कैबिनेट की बैठक में स्टेट हाईवे और राज्य के पुलों पर सभी श्रेणी के वाहनों से टोल वसूलने के नियमों को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद आम लोगों में यह संदेश गया कि अब निजी कार, जीप और अन्य प्राइवेट वाहनों को भी स्टेट हाईवे पर चलने के लिए टोल देना होगा। हालांकि, फैसले के 24 घंटे के भीतर सरकार ने साफ कर दिया कि प्राइवेट गाड़ियों से स्टेट हाईवे पर टैक्स नहीं लिया जाएगा। स्टेट हाईवे पर केवल कमर्शियल गाड़ियों से टैक्स वसूला जाएगा। पूरी खबर पढ़ें

5. जाले BDO की दरोगा गर्लफ्रेंड को पुलिस ने पकड़ा

दरभंगा के जाले के BDO (प्रखंड विकास पदाधिकारी) मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ आया है। बीडीओ मनोज कुमार की गर्लफ्रेंड अन्नू कुमारी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। अन्नू को पुलिस ने सीतमढ़ी से पकड़ा है। वो बेगूसराय जिले के एक थाने में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। फिलहाल उसे मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना में रखकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस चर्चित मामले में उसकी क्या भूमिका रही। पूरी खबर पढ़ें

6. सेक्स रैकेट का विरोध करने वाला किडनैप, विरोध में आगजनी

पटना में युवक के अपहरण के बाद जमकर बवाल हुआ। युवक के घर वालों ने सड़क जामकर आगजनी की। स्थानीय लोगों ने न्यू करबिगहिया में 3 घंटे तक सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आगजनी कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और युवक की सकुशल बरामदगी सहित आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। बाद में पुलिस और प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजनों ने तीन घंटे के बाद प्रदर्शन समाप्त किया और अपने अपने घर को लौट गए। पूरी कबर पढ़ें

7. 1.26 करोड़ नकली नोट के साथ 4 गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण पुलिस ने एक रुपए के बदले तीन रुपए करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। करीब 12 घंटे तक चले लगातार छापेमारी अभियान में पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1 करोड़ 26 लाख रुपए के नकली नोट, 13 लाख 20 हजार रुपए की असली भारतीय नोट, सोने जैसा दिखने वाला पदार्थ और पुलिस की वर्दी बरामद की है। पूरी खबर पढ़ें

8. नाबालिग बेटी को बेचने के आरोप में मां गिरफ्तार

किशनगंज में एक मां ने अपनी 12 वर्षीय नाबालिग बेटी को 2 लाख रुपए में बेच दिया था। मामले का खुलासा होने के करीब 1 महीने बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बहादुरगंज थाना क्षेत्र की है। 9 जनवरी को पिता की मौजूदगी में महिला ने मोतिहारी के युवक को अपनी बेटी बेच दी। ढाका थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव निवासी अमित राय(25) अपने दोस्तों के साथ मिलकर बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पूरी खबर पढ़ें

9. एक घर में 40 कोबरा सांप निकलने से हड़कंप

पटना के पुनपुन प्रखंड के समकुड़ा गांव में मंगलवार को एक कच्चे मकान से 40 से अधिक सांप निकलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सपेरे ने मिट्टी की दीवारों के भीतर छिपे छोटे-बड़े सांपों और उनके बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। यह घटना समकुड़ा गांव निवासी शंभू प्रसाद के घर की है। परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बच्चा रहते हैं। इस अनोखे रेस्क्यू को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोगों की भीड़ जुट गई। पूरी खबर पढ़ें

10. 12 जुलाई तक बिहार में बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 जुलाई तक पूरे बिहार में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे हैवी रेन हो सकती है, अगले 7 से 10 दिनों के दौरान मानसून और भी ज्यादा मजबूत होगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top