Newswahni

कुशाग्र बोले सफाईकर्मियों के अधिकारों का हनन अब बर्दाश्त नहीं सहरसा नगर निगम में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन मांगों का ज्ञापन सौंपा…




सहरसा नगर निगम कार्यालय के समक्ष बुधवार दोपहर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संगठन के बैनर तले सफाईकर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और नगर आयुक्त को अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाग्र कुमार ‘गब्बर’ ने किया। उन्होंने बताया कि नगर निगम में सफाईकर्मियों के अधिकारों का लगातार हनन किया जा रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सौंपे गए मांग पत्र में प्रमुख रूप से फर्जी सफाईकर्मियों को हटाकर कार्य क्षमता के अनुसार वास्तविक सफाईकर्मियों की नियुक्ति करने की मांग की गई है। अन्य प्रमुख मांगों में सभी सफाईकर्मियों को हर महीने समय पर वेतन का भुगतान, सवेतन (सश्रम वेतन) नियम लागू करना, एसीपी का भुगतान सुनिश्चित करना और एनजीओ के अंतर्गत कार्यरत कर्मियों के ईपीएफ का अविलंब भुगतान शामिल है। इसके अतिरिक्त, पिछले छह वर्षों से लंबित दैनिक वेतन भोगियों की अंतर राशि का भुगतान, फर्जी और गलत तरीके से की गई सुपरवाइजरों की नियुक्तियों को रद्द करने की मांग भी की गई। पेमेंट सेक्शन में कार्यरत कथित अयोग्य कर्मी मधु वर्मा को तत्काल हटाने और सफा चालकों के वेतन में उचित बढ़ोतरी की मांग भी उठाई गई। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम प्रशासन ने इन मांगों को जल्द पूरा नहीं किया, तो सफाईकर्मी चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सफाईकर्मी और संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। सहरसा नगर निगम नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने कहा नगर निगम 266 सफाई कर्मियों को रखा है। उनका भुगतान ससमय में किया जा चुका है। जिस एजेंसी को रखा गया है उसके द्वारा कई सफाई कर्मियों को हटाए जाने की कार्रवाई की गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top