![]()
दरभंगा में 8.34 लाख रुपए की शराब बरामद हुई। जिसकी मात्रा 417 लीटर है। तस्करों को पुलिस के आने की जानकारी पहले लग चुकी थी, इस कारण वे फरार हो गए। मामले में दोनों दो तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छोमारी की जा रही है। मनीगाछी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सखवार गांव में टुनटुन झा के घर के बगल स्थित गाछी में चोरी-छिपे विदेशी शराब की बड़ी खेप उतारी जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की। मामला
नेटवर्क का पता लगा रही पुलिस पुलिस को देखते ही थाना क्षेत्र के फुलवन गांव निवासी मनोज यादव और सखवार गांव निवासी लड्डू मंडल मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान गाछी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में मनीगाछी थाना कांड संख्या 178/26 दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फरार दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
Source link