Newswahni

कमालपुर ने भोरे की टीम को रनों से हराया बारिश की वजह से ओवर का हुआ फाइनल मैच गयाजी में दुर्गा नाइट क्रिकेट…




गयाजी के खिजरसराय इलाके के डेमा गांव में मां दुर्गा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था। जिसका समापन मंगलवार की देर रात हुआ। मुकाबले में कमालपुर की टीम ने भोरे की टीम को 37 रनों से हराया और शील्ड पर अपना कब्जा जमा लिया। 1 जुलाई से शुरू हुए इस नॉकआउट टूर्नामेंट में क्षेत्र की कुल 16 धाकड़ टीमों ने हिस्सा लिया था। कड़े मुकाबलों को पार कर कमालपुर और भोरे की टीमें फाइनल में पहुंची थीं। फाइनल मैच की शुरुआत में ही बारिश शुरू हो गई थी। पिच और मौसम की स्थिति को देखते हुए अंपायरों और आयोजकों ने मैच को घटाकर 8-8 ओवर का करने का निर्णय लिया था।
​कमालपुर के गेंदबाजों के आगे बेबस दिखी भोरे की टीम ​टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कमालपुर की टीम ने सीमित 8 ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 70 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया। जवाब में 71 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोरे की टीम कमालपुर के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई। भोरे की टीम निर्धारित 8 ओवरों में महज 37 रन ही बना सकी और मुकाबला गंवा बैठी। ​ दिग्गजों की मौजूदगी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
​इस ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए अतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोमित कुमार, गोल इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर विपिन सिंह और वेदांता के एचआर हेड पंकज सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। मैच के बाद अतरी विधायक और गोल इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर ने संयुक्त रूप से विजेता टीम को शील्ड प्रदान किया। इस दौरान विभिन्न गांवों से आए हजारों खेल प्रेमियों की मौजूदगी से पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। इस मौके पर ​अतरी विधायक रोमित कुमार ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने में ऐसे आयोजन मील का पत्थर साबित होते हैं। युवाओं को खेल के क्षेत्र में हर संभव सहयोग दिया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top