Newswahni

ठाकुरबाड़ी से अष्टधातु की चार प्राचीन मूर्तियां चोरी सुबह पूजा के लिए पहुंचे महंत ने गर्भगृह खाली देखा ग्रामीणों में आक्रोश जांच के…




भोजपुर जिले के गंगहर ठाकुरबाड़ी में चोरी हुई है। अज्ञात चोरों ने अष्टधातु से निर्मित चार प्राचीन देवी-देवताओं की मूर्तियां चोरी कर ली। चोरी की गई मूर्तियों में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाएं शामिल हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपए आंकी जा रही है। यह वारदात रविवार देर रात को अंजाम दी गई। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की है। सोमवार सुबह जब ठाकुरबाड़ी के महंत गंगा दास नियमित पूजा-पाठ के लिए उठे, तो मंदिर के गर्भगृह से भगवान की मूर्तियां गायब थीं। यह देखकर वे स्तब्ध रह गए। देखते ही देखते खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों में चोरी की घटना से नाराजगी आरा सदर एसडीपीओ राज कुमार शाह, प्रभारी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। महंत गंगा दास ने बताया कि रात में खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठने पर मंदिर से चारों मूर्तियां गायब थी। किसने और क्यों चोरी की, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि ठाकुरबाड़ी में स्थापित ये मूर्तियां काफी प्राचीन थी। अष्टधातु से बनी होने के कारण इनकी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता के साथ-साथ भारी आर्थिक मूल्य भी है। गंगहर पंचायत के पूर्व मुखिया संजय सिंह ने इस घटना को आस्था पर सीधा हमला बताते हुए कहा कि एक साथ चार अष्टधातु मूर्तियों की चोरी बेहद गंभीर मामला है। अगर पुलिस जल्द मूर्तियों की बरामदगी नहीं करती है, तो ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। चोरों की तलाश जारी पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि ठाकुरबाड़ी में प्रवेश के लिए तीन दरवाजे हैं, लेकिन किसी भी दरवाजे पर ताला नहीं लगाया गया था। इस संबंध में आरा सदर एसडीपीओ राज कुमार शाह ने बताया कि मूर्ति चोरी की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची है। मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी व मूर्तियों की बरामदगी सुनिश्चित की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top