Newswahni

चार साल की बच्ची से रेप की कोशिश का आरोप समस्तीपुर में भाई अरेस्ट मां बोलीं दूसरे कमरे में ले जाकर गलत करने…




समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र में एक युवक पर अपनी चार साल की बहन के साथ रेप के प्रयास करने का आरोप है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। परिजनों ने सिंघिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी चार साल की बेटी घर पर अपने भाई-बहनों के साथ खेल रही थी। मां उस समय खेत में घास लेने गई हुई थीं। आरोप है कि इसी दौरान चचेरा भाई घर आया और बच्ची को बहला-फुसलाकर दूसरे कमरे में ले गया। कपड़े खोलकर रेप का प्रयास किया वहां उसने बच्ची के कपड़े खोलकर उसके साथ रेप करने का प्रयास किया। घटना के दौरान बच्ची की चाची की नजर आरोपी पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसका विरोध किया। मां के घर लौटने पर उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी गई। पीड़िता की मां के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर जब उन्होंने आरोपी से पूछताछ की, तो उसने उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया। इसके बाद, वह अपनी बच्ची के साथ सीधे सिंघिया थाना पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल में जेल भेज दिया गया। सिंघिया थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि पीड़ित बच्ची को महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्ची का बयान दंड प्रक्रिया संहिता के प्रावधानों के तहत कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top