Newswahni

जमुई फुटबॉल एकेडमी ने किउल को से रौंदा अनीता अनामिका ने गोल दागे टीम ने पूरे मैच में दबदबा बनाया…




जमुई के खैरा फुटबॉल एकेडमी ने लखीसराय में खेले गए एकतरफा मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए किउल की टीम को 8-0 के बड़े अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही खैरा की खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया और पूरे मुकाबले में विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। तेज पासिंग, बेहतरीन तालमेल और मजबूत रक्षा पंक्ति के दम पर टीम ने किउल को कोई मौका नहीं दिया। अनीता और अनामिका ने दागे दो-दो गोल खैरा फुटबॉल एकेडमी की ओर से अनीता और अनामिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो गोल किए। वहीं राधिका यादव, अनुष्का शर्मा, नीलू मुर्मू और लक्ष्मी मुर्मू ने एक-एक गोल दागकर टीम की जीत को यादगार बना दिया। पूरे मैच में खैरा की खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल और शानदार फिटनेस का परिचय दिया। कोचों ने खिलाड़ियों की सराहना की मुकाबले के दौरान टीम के साथ हेड कोच कृष्णानंद शर्मा, मैनेजमेंट कोच राजीव पंडित और सुंदरम शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने पूरे मैच में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जीत के बाद कोचों ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और मजबूत टीम भावना का परिणाम है। आने वाले टूर्नामेंटों के लिए बढ़ा आत्मविश्वास टीम प्रबंधन ने विश्वास जताया कि खैरा फुटबॉल एकेडमी की टीम आने वाले टूर्नामेंटों में भी इसी तरह का प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करेगी। इस शानदार जीत के बाद खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और समर्थकों में खुशी का माहौल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top