Newswahni

बांका में पागल सांड के हमले से किसान की मौत मवेशी चराते समय किया अटैक पहले भी कर चुका था घायल…




बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में रविवार की संध्या नवटोलिया गांव में पागल सांड के हमले से एक किसान की मौत हो जाने के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान गांव नवटोलिया निवासी डमोली यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार किसान डमोली यादव अपने मवेशी चराने के लिए गांव के बहियार गए थे।इसी दौरान एक पागल सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया लोगों ने लाठी-डंडे के सहारे किसी तरह सांड को वहां से खदेड़ा और घायल डमोली यादव को इलाज के लिए रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी पागल सांड द्वारा डोमी यादव पर हमला कर चुका था, लेकिन उस समय वह इलाज के बाद बच गए थे। सांड कई लोगों पर हमला कर चुका ग्रामीणों का कहना है कि सांड कई लोगों पर हमला कर चुका है, जिससे गांव में भय का माहौल है। लोग बहियार की ओर जाने से भी डर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा इस सांड का पालन-पोषण किया जाता था, लेकिन अब यह लोगों की जान के लिए खतरा बन गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।डॉक्टर ने बताया कि सांड कि हमले से गंभीर रूप से घायल डोमली यादव की मौत हो गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top