Newswahni

पूर्णिया में सड़क दुर्घटना महिला हेल्थ कोच की मौत स्कूटी से घर लौटते समय स्कार्पियो ने मारी टक्कर बेटी गंभीर रूप से घायल…




पूर्णिया जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेलिया स्थान चौक पर रविवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल ले जाते समय मां की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर हालत में पूर्णिया के जीएमसीएच में भर्ती है। मां और बेटी दोनों ही हेल्थ कोच के रूप में कार्यरत थीं मृतक की पहचान 38 वर्षीय कविता देवी के रूप में हुई है, जो विजय यादव की पत्नी थीं। वह मूल रूप से करमा चौसा की रहने वाली थीं और वर्तमान में कोर्ट स्टेशन पूर्णिया में रहती थीं। घायल बेटी का नाम शिवानी कुमारी बताया गया है। मां और बेटी दोनों ही हेल्थ कोच के रूप में कार्यरत थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी पर सवार मां-बेटी मीरगंज के रास्ते पूर्णिया लौट रही थीं। बहेलिया चौक पर एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कविता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवानी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मीरगंज से पूर्णिया आते वक्त हुआ हादसा परिजनों में से अनुपम स्वरूप ने बताया कि दोनों मां-बेटी रविवार देर शाम मीरगंज से पूर्णिया आ रही थीं, तभी बहेलिया स्थान चौक पर यह हादसा हुआ। उन्होंने पुष्टि की कि मां की मौत हो गई है और बेटी का इलाज पूर्णिया के जीएमसीएच में चल रहा है। मामले को लेकर मीरगंज थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। घायलों को तुरंत इलाज के लिए जीएमसीएच भेजा गया। उन्होंने महिला की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना के संबंध में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top