Newswahni

मुंबई में भारी बारिश ने मचाई तबाही अलग अलग जगहों पर पुराने पेड़ गिरे एक बुजुर्ग की मौत दीवार गिरने से लोग दबे…



Mumbai heavy rains: मुंबई में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण सायन में 5 पुराने पेड़ गिरने की खबर आई है, पेड़ों के नीचे दबने से चार कारें मौके पर क्षतिग्रस्त हो गई, भारी बारिश के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई, वहीं पिंपरी-चिंचवाड़ में दीवार गिरने से 2 लोग नीचे दब गए। महाराष्ट्र में मानसून के चलते इस तरह पेड़ गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। 

सायन में गिरने वाले पेड़ों की उम्र 70 से ज्यादा  

मुंबई में सैकड़ों पेड़ जड़ से उखड़ चुके हैं, जिससे यातायात और आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। सायन के जैन सोसाइटी के पास और जैन मंदिर के सामने बनी नई आदि शिखर बिल्डिंग के पास पांच बड़े पेड़ आज गिर गए। इनकी उम्र करीब 70 साल बताई जा रही है। पेड़ इतने पुराने और भारी थे कि गिरने से काफी शोर हुआ, गनीमत रही की वहां मौके पर में किसी को कोई चोट नहीं लगी। लेकिन सड़क किनारे खड़ी चार कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। हालांकि कार मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

घटना के बाद BJP विधायक तमिल सेलवन, सायन पुलिस टीम, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी और BMC के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया, मलबा हटाने का काम शुरू कराया और राहत कार्यों की निगरानी की।

पुराने पेड़ों के पहचान करने की मांग की

जैन मंदिर लेन में रहने वाले लोगों ने बताया कि यहां कई और पेड़ हैं जिनकी उम्र साठ से सत्तर साल के बीच है। ये पेड़ भी कमजोर हो सकते हैं। स्थानीय लोगों ने BMC से इन पुराने पेड़ों का पूरा सेफ्टी ऑडिट कराने की अपील की है। इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है। 

मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के दूसरे हिस्सों में भी मानसून ने कहर बरपाया है। आज रविवार (5 जुलाई) को मुंबई के कुर्ला पश्चिम के नौपाड़ा इलाके में एक पेड़ गिरने से  63 साल के यूनुस कुंडावाला की मौत हो गई। उन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर में पेड़ गिरने से दूसरी मौत की घटना है। इससे पहले 30 जून को चेंबूर में स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 11 साले के बच्चे की मौत हो चुकी गै। वहीं, पिंपरी-चिंचवाड़ में एक सुरक्षा दीवार गिरने से दो मजदूर घायल हो गए। फायर ब्रिगेड ने उन्हें बचाया और अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top