Newswahni

दरभंगा में वीं क्लास के छात्र की पिटाई स्कूल के टीचर पर आरोप विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण परिजन से मिले विधायक…




दरभंगा में 5वीं क्लास के छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप स्कूल के टीचर राम प्रसाद राम पर लगा है। तबीयत बिगड़ने के बाद बच्चे को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मामला मनीगाछी प्रखंड क्षेत्र के फुलवन-देवीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय से जुड़ा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को देर शाम तक बहुअरवा-मनीगाछी मार्ग पर विद्यालय के पास जमकर प्रदर्शन किया। दोषी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित छात्र के पिता अरुण यादव ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार को लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत की है। आवेदन पर 72 ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। उचित कार्रवाई का दिया भरोसा मामले की सूचना पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। वहीं स्थानीय विधायक राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल ने सकरी स्थित रामशीला अस्पताल पहुंचकर घायल छात्र और उसके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आरोपी टीचर से मांगा स्पष्टीकरण इस संबंध में पंचायत राज पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक राम प्रसाद राम से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top