Newswahni

भोजपुर में ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत भाई बोला घर से बिना बताए निकले थे दिमागी हालत ठीक नहीं थी…




दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर ट्रेन से गिरकर एक शख्स की मौत हो गई। दिमागी हालत ठीक नहीं थी, घर से बिना बताए ही निकले थे। मृतक अजय कुमार सिंह(44) बक्सर जिला के सोआं गांव के रहने वाले थे। घटना करीसाथ रेलवे स्टेशन के पास की है। मृतक के भाई ने बताया कि दिमागी हालत ठीक नहीं होने के कारण उनकी शादी नहीं हुई थी। अचानक घर से निकल गए, किसी को कुछ बताया भी नहीं। खोजबीन के दौरान पता चला कि ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जीआरपी ने इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। चार भाई और दो बहन में तीसरे स्थान पर थे। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top