Newswahni

महावीर मंदिर में शिवलिंग पर रुद्राभिषेक सुबह बजे से होगी पूजा जुलाई से सावन की शुरुआत शिव मंडप में एसी की सुविधा…




सावन की शुरुआत 30 जुलाई से शुरू हो रही है। इसे लेकर पटना के महावीर मंदिर में भी तैयारियां चल रही है। सावन में रूद्राभिषेक के लिए भक्तों की काफी भीड़ रहती है। महावीर मंदिर में 4 शिवलिंग पर रूद्राभिषेक कराने की व्यवस्था की गई है। तीन शिवलिंग पर रूद्राभिषेक सुबह 5 बजे से शुरू होगा जबकि महावीर जी के बगल वाले शिवलिंग पर रूद्राभिषेक दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इस शिवलिंग पर भक्त सुबह 5 बजे से सुबह 10 बजे तक जल चढ़ा सकते हैं। भक्त को किसी तरह की कोई सामग्री लाने की जरूरत नहीं बुकिंग कराने के बाद भक्त को किसी तरह की कोई सामग्री लाने की जरूरत नहीं होगी। पूजा की सभी सामग्री मंदिर की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। भक्त सिर्फ बुकिंग के अनुसार समय पर मंदिर पहुंच जाएं, जिससे समय पर रूद्राभिषेक शुरू हो जाए। सावन में मंदिर के अंदर स्थित चार शिवलिंग मंडप को फूलों से सजाया जायगा। सभी शिव मंडप में एसी की सुविधा बहाल की गई है, जिससे भक्तों को रूद्राभिषेक कराने के दौरान गर्मी से निजात मिल सके।
दक्षिण भारत के आचार्य कराएंगे रुद्राभिषेक श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल का कहना है कि सावन के दौरान महावीर मंदिर में रूद्राभिषेक कराने आने वाले भक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इस ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है। विशेषकर गर्मी में रूद्राभिषेक कराने वाले भक्त को गर्मी से राहत दिलाने के लिए सभी शिव मंडप में एसी की व्यवस्था कर दी गई है, जिससे भक्त आराम से पूजा-अर्चना कर सके। दक्षिण भारत के आचार्य भक्तों को रुद्राभिषेक कराएंगे। सावन को लेकर भक्तों की काफी भीड़ पहुंचने वाली है, इसे ध्यान में रखते हुए फूल और प्रसाद का काउंटर लगाया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top