Newswahni

सांसद बोले परियोजनाओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध इंप्लीमेंटेशन करें मधेपुरा में बिजली व्यवस्था की समीक्षा कहा विभागीय समन्वय बढे़…




मधेपुरा में शनिवार को उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) की जिला स्तरीय विद्युत समिति (DEC) की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष और सांसद दिनेशचंद्र यादव ने की। बैठक में विधायक प्रो. चंद्रशेखर, विधायक निरंजन मेहता, जिलाधिकारी अभिषेक रंजन, विद्युत अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार सहित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में वरीय प्रबंधक (राजस्व) दीपक कुमार ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न विद्युत योजनाओं, विशेषकर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की जानकारी दी। सांसद दिनेशचंद्र यादव ने योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी परियोजनाओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्युत संरचना के निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी और विभागीय समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया। इस दौरान केंद्रीय प्रायोजित विद्युत परियोजनाओं की प्रगति, नए विद्युत शक्ति उपकेंद्रों की आवश्यकता और बिजली नेटवर्क के विस्तार पर चर्चा हुई। संचालन एवं अनुरक्षण (ओ एंड एम) कार्यों, निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति, उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा सेवा सुधार से जुड़े मुद्दों की भी समीक्षा की गई। राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर और निरंजन मेहता ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का सुझाव दिया। उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने की भी मांग की। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंचे और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top