![]()
पति जब से जज बने हैं, तब से उन्हें किसी का डर नहीं है। एक लड़की से उनका अफेयर चल रहा था, जिससे वो पहले छिपकर मिलते थे। अब खुलेआम मिलते हैं। एक दिन उस लड़की को घर में बुला लिए। मैंने कमरे में दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। मैंने उस लड़की के बारे में पूछा तो मेरी पिटाई की गई। ससुराल में मेरे साथ कई बार मारपीट की गई। तलवार-चाकू दिखाकर कहते थे तुम्हें मार दूंगा।’ ये दर्दनाक कहानी समस्तीपुर सिविल कोर्ट में पदस्थापित जज की पत्नी वंदना की है। वंदना को रविवार की सुबह झारखंड के गोड्डा में गोली मारी गई थी। वंदना का आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने मिलकर हत्या की कोशिश की है। अभी वंदना का इलाज भागलपुर के मायागंज में चल रहा है। वहीं, गोड्डा पुलिस ने पीड़िता के 2 भैंसुर को हिरासत में लिया था, जिनसे पूछताछ के बाद बांड पर छोड़ दिया है। वंदना की स्थिति अभी नाजुक है। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने बातचीत की। उसने बताया कि, मेरे पति का व्यवहार जज बनने के बाद बदल गया। पढ़िए रिपोर्ट… दहेज की डिमांड पूरी नहीं होने पर शुरू हुआ मारपीट पीड़िता वंदना कहती हैं कि, मेरी शादी 2019 में हुई थी। उस वक्त मेरे पति टीचर थे। स्टूडेंट्स को पढ़ाते थे। उन्हीं स्टूडेंट्स में एक छात्रा से उनका अफेयर चल रहा था। जो मुझे शादी के वक्त नहीं पता था। कुछ दिन बाद मुझे शक हुआ, लेकिन कुछ बोलती नहीं थी। शादी के 6 महीने के बाद पति को जज की नौकरी लगी। इसके बाद उनका व्यवहार बदल गया। वे अपने आप को बड़ा अफसर समझने लगे। मुझे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 15 लाख रुपए की डिमांड की जाने लगी। न देने पर मेरी पिटाई की जाती थी। शादी की शुरुआती दिनों में भागलपुर के कहलगांव में रही। इसके बाद पति मुझे लेकर भागलपुर में रहने लगे। अवैध संबंध का विरोध किया तो मेरी पिटाई की गई वंदना ने आगे बताया कि, भागलपुर में एक दिन पति ने लड़की को घर पर बुलाया था। वो लड़की आई तो मुझे किचन में कुछ बनाने को कहा गया। मैं कुछ बनाने चली गई। इस दौरान दोनों एक कमरे में चले गए। थोड़े देर बाद मैं जब कमरे की ओर गई तो दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इस अवैध संबंध का विरोध किया तो मेरी पिटाई की गई। इसके बाद मेरी कई बार पिटाई की गई। पति के प्रताड़ना से परेशान होकर मायके आ गई वंदना ने बताया कि, पति के प्रताड़ना से परेशान हो गई थी। वो मुझे जरूरत के सामान भी नहीं दे रहे थे। इसके बाद अपने मायके वालों को बात की और मायके में चली आई। साल 2021 में गोड्डा कोर्ट में अपने पति के खिलाफ मेंटेनेंस केस दर्ज किया। इसके कुछ ही दिन बाद पति ने भागलपुर कोर्ट में तलाक की याचिका दर्ज कर दी। मेंटेनेंस केस और तलाक का मामला अब भी चल रहा है। मेंटनेंस केस के सिलसिले में रविवार को सुनवाई के लिए कोर्ट आई थी। यहां से लौटते वक्त बाइक सवाल 2 लोगों ने मुझे गोली मार दी। हालांकि, घायल वंदना ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि हमलावर चार थे, जिनमें उसके दो देवर भी शामिल हैं। इनमें एक देवर का नाम गुड्डू साह बताया है। वंदन के आंत में फंसी है एक गोली वंदना को शनिवार रात भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। एक गोली जबड़े से आर-पार हो गई थी, जबकि दूसरी गोली पीठ में लगी है, जो आंत में फंसी है। इस कारण वंदना की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। रविवार रात 9 बजे तक गोली नहीं निकाली गई थी। डॉक्टर ने कहा है कि एक्स-रे रिपोर्ट में बुलेट की मार्किंग नहीं आ रही है। इस कारण ऑपरेशन करने में परेशानी हो रही है। पीड़िता के भैंसुर को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया गोड्डा डीएसपी प्रियदर्शी ने बताया कि, पति-पत्नी के बीच मेंटेनेंस केस चल रहा था। महिला कोर्ट में पेशी के लिए आई थी। लौटते समय गोली मारने की घटना हुई। महिला के आरोप पर उसके 2 भैंसुर से पूछताछ की गई, जिन्हें बाद में बांड पर छोड़ दिया गया है। टेक्निकल टीम को भी जांच में लगाया गया है। घायल महिला के पति को भी पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। साक्ष्य मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Source link