Newswahni

नाबालिग ऑटो ड्राइवर पकड़कर लाएं थाने सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस को थानाध्यक्ष के सख्त निर्देश




सीतामढ़ी में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने अभियान तेज करने की तैयारी की है। शनिवार को एसपी अमित रंजन के निर्देश पर यातायात थाना में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को विशेष ब्रीफिंग दी। इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाने को कहा ब्रीफिंग में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने शहर और राष्ट्रीय राजमार्गों पर नियमित गश्ती करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाईवे पर अतिक्रमण करने वाले वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाने को कहा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। अनावश्यक बल प्रयोग से बचने की हिदायत थानाध्यक्ष ने जवानों को स्पष्ट किया कि उन्हें दिया गया डंडा किसी पर बल प्रयोग के लिए नहीं है। इसका उपयोग केवल चेकिंग के दौरान दूर से वाहन चालकों को सुरक्षित तरीके से रोकने के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार या अनावश्यक बल प्रयोग से बचने की हिदायत दी। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से, यदि कोई नाबालिग ऑटो चलाते हुए पाया जाता है, तो उसे तुरंत पकड़कर यातायात थाना लाने और नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी थानाध्यक्ष ने बताया कि नाबालिगों के वाहन चलाने से सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्रीफिंग के दौरान सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने तथा अपनी जिम्मेदारियों का सक्रियता से निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस के जवानों के बीच ट्रैफिक जैकेट और लाठियों का भी वितरण किया गया। यातायात थाना ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में शहर और हाईवे पर विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण करने वाले वाहनों, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। नाबालिग चालकों पर विशेष नजर रखी जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top