Newswahni

भागलपुर में गर्लफ्रेंड ने किया था बिल्डर का मर्डर बोली बिना परमिशन के सेक्स कर रहा था प्राइवेट पार्ट भी काटा न्यूड बॉडी…




भागलपुर में बिल्डर बजरंगी नीलकंठ (48) हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बिल्डर की हत्या उसकी प्रेमिका ने की थी। पुलिस ने पीरपैंती से उसे गिरफ्तार किया है। वारदात वाली रात बजरंगी ने नशे की हालत में रिलेशन बनया। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद महिला ने उसके सोने का इंतजार किया। सोने के बाद धारदार हथियार से पहले गले पर, फिर आंख पर वार किया। इसके बाद उसने बजरंगी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। 2 जुलाई (गुरुवार) को तिलकामांझी थाने से 10 कदम दूर ऑफिस के अंदर बिल्डर की न्यूड बॉडी मिली थी। महिला ने अवैध संबंध की बात को स्वीकार किया है। पुलिस की पूछताछ में बताया कि बिल्डर ने अनकंडीशनल सेक्सुअल रिलेशन बनाया। इनकार करती रही, लेकिन नशे में रहने के कारण उन्होंने कुछ नहीं सुना। इसी गुस्से में वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान मनोज कुमार यादव की पत्नी सीमा कुमारी के तौर पर हुई है। करीब 12 साल से दोनों का अफेयर चल रहा था। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम… कमरे में न्यूड बॉडी पड़ी थी बजरंगी नीलकंठ नगर हवाई हड्‌डे के पास रहते थे। बुधवार देर रात पत्नी ने फोन किया तो फोन नहीं उठाया। इसके बाद गुरुवार को पत्नी ऑफिस पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज दी, पर गेट नहीं खुला। पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर ऑफिस में घुसी। कमरे में बजरंगी की न्यूड लाश पड़ी थी। पार्टनर की निशानदेही पर खुलासा SSP प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मामले सामने आने के बाद 5 सदस्यीय SIT टीम बनाई गई थी। टीम ने तकनीकी अनुसंधान, मानवीय सूचना और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर छापेमारी शुरू की। पुलिस ने मृतक के बिजनेस पार्टनर से पूछताछ की, जिसके निशानदेही पर प्रेमिका का पता चला। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक महिला सिर पर हेलमेट और हाथ में थैला लेकर निकलती दिखाई दी। वह थोड़ी दूर जाकर सड़क पर ऑटो में बैठी और महागामा के रास्ते झारखंड होते हुए पीरपैंती चली गई। पुलिस ने सभी बिंदुओं को जोड़ते हुए महिला के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया। इसके बाद उसके ठिकाने पर छापेमारी की गई, जहां से वारदात में इस्तेमाल दबिया, थैले में रखे प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड बरामद किए गए। सेक्सुअल रिलेशन बनाने को लेकर मर्डर या प्रॉपर्टी विवाद? पुलिस की थ्योरी और घटनाक्रम पूरी तरह अलग है। अगर 12 साल से अमृता रिलेशनशिप में थी तो रात में ऐसी क्या स्थिति हुई कि इतने गुस्से में आ गई। इससे पहले भी कई बार सेक्सुअल रिलेशन बनाया था। इतनी क्रूरता से वारदात को अंजाम देने के बाद आखिरकार प्रॉपर्टी से संबंधित कागजात क्यों लेकर गई? दूसरा सवाल यह भी उठ रहा है कि थाना से महज 10 कदम की दूरी पर हथियार से वार होता है। दोनों के बीच संघर्ष भी होता है, क्योंकि गिरफ्तार महिला के शरीर पर भी कई जख्म मिले हैं। पुलिस को इस बारे में पता क्यों नहीं चला?



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top